राज्य में अपराधियों के बुलन्द हौसले। सीवान में अपराधियों ने राह चलते लोगों पर बरसाई गोलियां। दो की मौत, कई घायल।

महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ पर अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग करके राहगीरों को गोली मारी। चार लोगों को गोली लगी है इसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई अन्य दो का इलाज चल रहा है।
मामला दोपहर 3:00 बजे का है जब बाइक पर सवार दो बदमाश महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ आया बाइक पर पीछे बैठे बदमाश अचानक राह चलते लोगों पर गोलियां चलाता रहा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए हैं और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है लोग काफी डरे सहमे से हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के पास फायरिंग शुरू की। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तीन पिस्टल से गोली चला रहा था। बाइक सवार बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में गोलियां चलाईं। सबसे पहले बाइक सवार अरमान मंसूरी नामक युवक को गोली मारी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अरमान सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसके बाद थोड़ा आगे बढ़कर एक अन्य युवक सुदामा यादव को गोलियां मारी। उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

अन्य दो लोगों को भी गोली लगी है जिनमें एक एसबीआई के कर्मी हैं। गोली से मारे गए अरमान के साथ जा रहे युवक ने बताया कि बाइक सवार बिना वजह गोली चला रहे थे। जिसे भी देख रहे थे गोली मार रहे थे। कभी हवा में गोली चलाते कभी सीधे गोली चला रहे थे। पीछे बैठा युवक तीन पिस्टल लिया था। हर कोई गोली से बचने के लिए इधर उधर भाग रहा था। मेरे सामने तीन लोग गोली लगने से मौके पर गिरे थे। आगे भी गोली चलाते हुए जा रहे थे।
इस बीच लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं से राज्य की कानून-व्यवस्था चरमराती सी दिख रही है।