अपराधियों में कानून व्यवस्था का कोई भय नहीं। महिला से दरिंदगी के बाद पूरे शरीर में 15 बार गोदा चाकू। आंख भी फोड़ डाली।

प्रदेश में इस वक्त अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस के हर बार अपने अलग दावे होते हैं कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ठीक है लेकिन हर दिन पूरे प्रदेश से अपराध की ऐसी खोफनाक खबरें आती है जो आम आदमी के रोंगटे खड़े कर दे। ताजा घटना छपरा की है जहां गांव के बगल में एक बगीचे में एक महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

नहीं-नहीं अपराधियों ने दरिंदगी के बाद महिला के शरीर से पूरी हैवानियत की। पूरे शरीर में अलग-अलग जगहों पर 15 बार चाकू से गोदा गया। महिला की एक आंख की फोड़ दी गई थी। मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। और पूरा शरीर खून से लाल हो चुका था। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र का है। जिस महिला की हत्या की हुई उसकी उम्र 32 साल थी। वह पति के साथ गांव में ही रहती थी। रविवार शाम 4 बजे बकरियों का चारा लेने के लिए गांव के बाहर जंगल में गई थी। रोजाना की तरह जब महिला देर शाम तक घर नहीं पहुची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

फिर उन्हें पास के बगीचे में लाश मिली। जो पूरी तरह से नग्न अवस्था में थी। पूरे शरीर पर 15 बार से अधिक चाकू गोद में के निशान थे। अपराधियों ने निर्ममता की हद पार कर दी थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि होगी। हालांकि, महिला के शव पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में आशंका है कि रेप के बाद हत्या की गई। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

इस वक्त पूरे प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ी हुई हैं। पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आखिर अपराधियों में कानून व्यवस्था का खौफ क्यों नहीं बचा है।