डिजिटल क्रांति के इस दौर में अब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा हैं। इसी के मद्देनजर बिहार सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। जब बिहार में जन्म और मृत्यु का ब्यौरा एक पोर्टल पर अपलोड रहेगा। आईटी विभाग को तैयार कर रहा है। जल्दी इस पोर्टल पर जन्म और मृत्यु का ब्यौरा अपलोड करने लगा। जन्म-मृत्यु के आंकड़े सार्वजनिक करने वाला राज्य बिहार देश का पहला राज्य होगा।
इस कार्य की जिम्मेवारी नगर विकास विभाग और पंचायती राज विभाग को सौंपी गई है। आंकड़े अपलोड करने का कार्य वार्ड पार्षद के माध्यम से किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि हाल कोरोना से हुई मृत्यु के आंकड़ों में हुई गड़बड़ी के बाद सरकार ने फैसला लिया है।
शहरी क्षेत्र में वार्ड पार्षद के माध्यम से जन्म-मृत्यु का आंकड़ा निगम के कार्यपालक पदाधिकारी के पास आएगा जिसे वे पोर्टल पर अपलोड कराएंगे। जबकि ग्रामीण इलाके में वार्ड पार्षद जन्म-मृत्यु के आंकड़े बीडीओ को देंगे। प्रखंड से आंकड़ा लेकर जिला की ओर से उसे पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा।
राज्य सरकार का आईटी विभाग पोर्टल बनाने के काम पर काफी तेजी से कार्य कर रहा है। इसे जल्दी से लांच कर दिया जाएगा। सरकार की मानें तो इस पोर्टल के बन जाने के बाद जन्म और मृत्यु की आंकड़ों में पारदर्शिता आएगी। आंकड़े अपलोड करने की जिम्मेवारी वार्ड पार्षद की होगी। इससे सही वक्त पर सही आंकड़े उपलब्ध हो पाएंगे।