क्या पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड ने गुपचुप तरीके से रचा ली शादी? देखिए दुल्हन बनी अक्षरा सिंह की खूबसूरत तस्वीरें

अक्षरा सिंह को भोजपुरी के दुनिया का क्वीन कहा जाता है और अक्षरा सिंह ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है. उनकी खूबसूरती के दीवाने लाखों लोग हैं और उनकी खूबसूरती को लोग मिसाल देते हैं. बता दें कि अक्षरा सिंह कई बड़ी फिल्मों में काम की है और एक समय में उनका नाम पवन सिंह से भी जुड़ा था.

IMG 20230208 WA0024

हालांकि बाद में पवन सिंह पर अक्षरा सिंह ने कई बड़े इल्जाम लगाएं. बाद में दोनों का रिश्ता बुरी तरह से टूट गया और दोनों अलग हो गए. अक्षरा सिंह ने कहा था कि वह कभी शादी नहीं करेंगे लेकिन कुछ समय पहले उनके बैचलर पार्टी की तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थी.

IMG 20230208 WA0026

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का ब्राइडल लुक
अक्षरा सिंह का ब्राइडल लुक (Akshara Singh Bridal Look) वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. क्लिप में अभिनेत्री एक शानदार दुल्हन के गेटअप में दिख रही हैं और उनकी स्माइल नेटिजन्स का दिल जीत रही है. पिंक कलर के लहंगे में अभिनेत्री गजब ढा रही हैं.

IMG 20230208 WA0023

 

हाथों में लगी मेहंदी और हैवी ज्वैलरी उनके लुक को आकर्षक बना रहे हैं. मांग टीका और सुर्ख लाल रंग की चूड़ियां उनके सुदंर रूप को संवार रही हैं. अभिनेत्री का ये अवतार बेहद दिलचस्प है जिसे उनके फैंस बार-बार निहार रहे हैं.