फिल्म से बिल्कुल अलग है महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी, जानिए कैसे पहली नजर में साक्षी पर दिल हार बैठे थे

महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर एक बायोपिक बने थे जिसमें धोनी के लव स्टोरी के बारे में बताई गई लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की रियल लव स्टोरी फिल्म से बिल्कुल अलग है. बता दे कि धोनी और साक्षी की कहानी फिल्म के जैसी नहीं है बल्कि फिल्म से अलग है और दोनों कैसे मिले यह बात हम आज आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं.

images 2023 03 02T183237.440

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 4 जुलाई को 12वीं एनिवर्सरी है. धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई, 2010 को देहरादून में शादी की थी. इस दौरान धोनी के बहुत करीब लोग ही शामिल हुए थे. धोनी की लव स्टोरी उन पर बनी फिल्म से काफी अलग है.

images 2023 03 02T183252.475

क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की जोड़ी काफी फेमस हैं. धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की लव स्टोरी को पूरा देश जानता है. धोनी की बोयापिक बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में इसे दिखाया गया है. हालांकि रियल लाइफ में माही-साक्षी की लव स्टोरी फिल्म से पूरी तरह अलग है.

images 2023 03 02T183317.597

धोनी और साक्षी दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों के पिता एक साथ रांची के मेकॉन में काम करते थे. रांची में दोनों एक साथ एक ही स्कूल में गए थे. लेकिन बाद में साक्षी का परिवार देहरादून में शिफ्ट हो गया था.

images 2023 03 02T183245.026

इसके बाद दोनों की मुलाकात करीब 10 साल बाद साल 2007 में कोलकाता में हुई. इस दौरान टीम इंडिया कोलकाता के ताज बंगाल में ठहरी हुई थी. यहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं. जहां पर दोनों की मुलाकात हुई थी. साक्षी के मैनेजर युधाजीत दत्ता ने उन्हें धोनी से मिलवाया था.

युधाजीत दत्ता साक्षी के भी अच्छे दोस्त थे. इस मुलाकात के बाद दोनों ने मार्च 2008 में डेटिंग शुरू कर दी थी. साक्षी उसी साल मुंबई में हुई धोनी की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुई थीं.

images 2023 03 02T183332.208

पहली मुलाकात के बाद माही ने होटल के मैनेजर दत्ता से साक्षी का नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साक्षी को इस पर यकीन ही नहीं हुआ की इतना फेमस क्रिकेटर उन्हें मैसेज कर रहा है. ये इस भविष्य के कपल के लिए दोस्ती की शुरुआत थी.

इसके दो साल बाद 2010 में धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंध गए थे. इस कपल को 2015 में एक बेटी हुई, जिसका नाम जीवा है. धोनी हाल ही में एक विज्ञापन में जीवा के साथ नजर आए थे.