बेहद संघर्षों में बीता है निरहुआ का बचपन,जानिए कैसे साधारण लड़का एस्ट्रगल करते हुए बन गया भोजपुरी के दुनिया का सुपरस्टार

दिनेश लाल यादव निरहुआ आज भोजपुरी के दुनिया के बहुत बड़े नाम है।। अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ भोजपुरी स्टार निरहुआ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। आपको बता दें कि निरहुआ और बीजेपी के सांसद हैं और उन्होंने अपने प्रोफेशनल लाइफ में खूब नाम कमाया है।

images 2023 02 06T155140.939

लेकिन निरहुआ का जिंदगी हमेशा से ही ऐसा नहीं रहा है बल्कि एक समय था जब निरहुआ को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था खैर आज निरहुआ की जिंदगी बदल चुकी है।

images 2023 02 06T155049.687

आज भोजपुरी इंडस्ट्री से घर घर पर नाम बनाने वाले निरहुआ कभी दूसरों के घर जाकर टीवी देखा करते थे। पिता का साया सर से उठने के बाद निरहुआ के जिंदगी में कई परेशानियां आनी शुरू हो गई लेकिन निरहुआ की मां ने हमेशा उनका साथ दिया। निरहुआ के बड़े भाई ने भी निरहुआ का पिता की तरह साथ दिया और निरहुआ भोजपुरी के दुनिया में तहलका मचा दे।

images 2023 02 06T154818.459 1

दिनेश लाल यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ. हालांकि उनके पिता कलकत्ता (अब कोलकाता) में काम करते थे. लिहाजा निरहुआ का बचपन कलकत्ता के बेलघोरिया इलाके के रेलवे गेट नंबर 4 के पास गुजरा. यहीं उनके पिता एक फैक्ट्री में काम करते थे. निरहुआ की पढ़ाई भी कोलकाता में ही हुई. उनके बड़े भाई बिरहा सम्राट के नाम से मशहूर विजय लाल यादव हैं. वहीं भोजपुरी के मशहूर गीतकार प्यारे लाल यादव भी निरहुआ के भाई हैं. उन्होंने ही निरहुआ के अधिकांश गानों के बोल लिखे हैं.

images 2023 02 06T154804.569

ऐसे में निरहुआ को संगीत की संगत बचपन से ही मिली थी. निरहुआ का पहला एलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ बहुत मशहूर हुआ. साल 2006 में निरहुआ को पहली फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियो रे मिली. इसमें सुनील छैला बिहारी और कल्पना के साथ निरहुआ को भी अहम रोल मिला था. लेकिन फिल्मों में निरहुआ की किस्मत चमकी साल 2008 में आई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से. संतोष मिश्रा की लिखी इस फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किए.