कभी पिता ने जला दी थी क्रिकेट किट। अब बड़ा कीर्तिमान किया अपने नाम। मोहम्मद रिजवान की तस्वीरें।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। बाबर आजम के साथ ओपनिंग करने वाला यह बल्लेबाज T20 में ताबड़तोड़ रन बनाता है। T20 में रिजवान का औसत बेहद अच्छा है। अब इन्होंने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

न्यूजीलैंड के साथ पांचवा T20 मैच में रिजवान ने नाबाद 98 रन की पारी खेली। रिजवान अब T20I में विकेटकीपर/बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर उन्होंने इंग्लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया है।

FB IMG 16824976239838787

इंग्लैंड के जोस बटलर ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल में 2,605 रन 86 पारियों में बनाए थे। वहीं, रिजवान अब 79 मैच की 69 पारियों में 2656 रन बना चुके हैं।

FB IMG 16824978661592714

पेशावर के साधारण परिवार से आने वाले मोहम्मद रिजवान के परिवार वाले उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देकर नौकरी करने के लिए कहते थे। गुस्से में एक दिन उनके पिता ने उनकी सारी क्रिकेट किट जला दी थी। बाद में उन्होंने स्पोर्ट कोटा से शहर के सबसे बड़े कॉलेज में एडमिशन लिया तब परिवार वालों का साथ मिलना शुरू हुआ।

FB IMG 16824975140759183

आज मोहम्मद रिजवान क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम बन चुके हैं। दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने के कैलेंडर ईयर में T20 में 2000 से अधिक रन बनाए हैं।
उनका T20 में औसत 49 से अधिक है।

FB IMG 16824974598284470