रजत शर्मा को तो आप जानते ही होंगे जी हां रजत शर्मा देश के बहुत बड़े पत्रकार हैं। आप की अदालत न्यूज़ हो तो आपने देखा ही होगा जिसमें रजत शर्मा आते हैं और रजत शर्मा ने अपने काबिलियत के बदौलत बहुत बड़ा नाम बनाया है।
वैसे तो उनके प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सभी जानते हैं लेकिन आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे।
रजत शर्मा ने बचपन में बेहद गरीबी देखी है लेकिन अपनी काबिलियत के बदौलत आज उन्होंने नाम शोहरत पैसा सब कुछ कमा लिया है और आज वह बहुत बड़े आदमी बन गए हैं। आपको बता दें कि रजत शर्मा की पत्नी देखने में बेहद खूबसूरत है और वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से देखने में कम नहीं है। रजत शर्मा बेहद गरीब परिवार से बिलॉन्ग करते हैं और 1957 में दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में उनका जन्म हुआ।
वह बचपन से ही बेहद गरीब थे और अपने छह भाइयों के साथ और एक छोटे से कमरे में रहते थे। उनके छोटे से कमरे में बिजली की भी व्यवस्था नहीं थी लेकिन उन्होंने कठिनाई करते हुए अपनी पढ़ाई की और आज देश के बहुत बड़े पत्रकार बन गए हैं।
रजत शर्मा की शादी साल 1997 में एक टीवी निर्माता रितु धवन नामक महिला के साथ हुए थी। रितु दमन यूँ तो स्वतंत्र समाचार सेविका है और वो अपने चैनल के सीईओ है।यूँ तो आज कल रितु धवन काफ़ी चर्चा में हैं।