रामायण के राम और सीता को 34 साल बाद मिला नोटिस,जानिए फिर से क्यों चर्चा में आए अरुण गोविल और दीपिका

टीवी जगत के राम और सीता की जोड़ी को आज भी खूब पसंद किया जाता है. एक समय था जब राम और सीता की जोड़ी को टीवी पर देखने के लिए लोग लाइन लगाते थे और लोगों के बीच इसके लिए मार हो जाता था.

images 2023 03 13T115322.790

जैसे ही रामायण शुरू होता था सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था. रामायण से अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया खूब फेमस हुए. आज भी लोग इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं.

images 2023 03 13T115309.643

भगवान राम और सीता के रूप में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की ऑन-स्क्रीन जोड़ी इतनी लोकप्रिय थी कि दोनों ने 1989 तक चलने वाले शो लव कुश के साथ काम किया

गोविल और दीपिका चिखलिया लगभग 34 साल बाद अभिनेता निर्देशक प्रदीप गुप्ता की फिल्म के लिए फिर से आए हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम “नोटिस” रखा गया है.

images 2023 03 13T115302.622

निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी “नोटिस” को रामायण की आधुनिक व्याख्या के रूप में देखते हैं और इनका मानना है कि गोविल और चिखलिया की सार्वजनिक छवि पर पौराणिक पेशकश हावी रही है. इसीलिए उन्होंने गोविल और चिखलिया को इस फिल्म के लिए चुना है.

इस फिल्म की जोरों से तैयारी चल रही है.फिल्म निर्देशक लीड के साथ मुंबई में 12 दिन का कार्यक्रम आयोजित करेंगे और उसके बाद अगले पड़ाव के लिए मध्य प्रदेश के सपना गांव जाएंगे.

images 2023 03 13T115322.790 1

महामारी के दौरान रामायण दूरदर्शन पर चलाया किया गया उसके बाद से ही दर्शक गोविल और दीपिका को एक साथ देखने की उम्मीद कर रहे थे